गाज़ियाबाद: लोनी थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में फरार 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थाना लोनी पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे साहिब नाम के 1 शातिर अभियुक्त को लोकल मैनुअल इनपुट व मुखबिर की सूचना के आधार पर बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे चौकी लोनी कस्बा से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि इस मामले को लेकर वादी के द्वारा बीते 21 अक्टूबर को तहरीर दी गई थी।