गाज़ियाबाद: बेटी के साथ छेड़छाड़ और गाली-गलौज के मामले में फरार सौतेले पिता को क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने किया गिरफ्तार
बेटी के साथ छेड़छाड़ व गाली गलौज करने के मामले में फरार चल रहे अभिषेक नाम के आरोपी सौतेले पिता को थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक ने माया फार्म हाउस के पास से थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र से बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे गिरफ्तार किया। बीते 29 अक्टूबर को वादिया की ओर से तहरीर देते हुए बताया गया कि उसके सौतेले पिता के द्वारा वादिया के साथ गाली गलौज व छेड़छाड़ की गई।