गाज़ियाबाद: लोनी बॉर्डर थाना पुलिस ने कुकर्म के मामले में फरार 15 हजार के इनामी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
लोनी बॉर्डर पुलिस ने नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म करने के मामले में फरार चल रहे समरपाल प्रजापति नाम के 15 हजार के इनामी अभियुक्त को बुधवार शाम करीब 4 बजे थाना क्षेत्र कोतवाली देहात जनपद बिजनौर से गिरफ्तार किया। बीते 21 सितंबर को वादी ने तहरीर देते हुए बताया था कि अभियुक्त समरपाल के द्वारा वादी के नाबालिग को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ गलत काम किया।