गाज़ियाबाद: स्वाट टीम और थाना टीलामोड़ पुलिस ने अवैध पटाखे बेचने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कब्जे से 2.5 लाख के पटाखे बरामद
स्वॉट टीम ट्रान्स हिण्डन जोन व थाना टीला मोड़ पुलिस टीम ने अवैध आतिशबाजी पटाखे बेचने वाले इमरान और जुबेर नाम के 2 शातिर अभियुक्तों को चेकिंग के दौरान फरुर्खनगर स्थित पेरिस फार्म हाउस के सामने से बुधवार शाम करीब 5 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 2.5 लाख के अवैध आतिशबाजी पटाखे बरामद किए गए हैं।