गाज़ियाबाद: गाजियाबाद DM ने दीपावली पर जनता को दी बधाई, पटाखों से दूर रहने की की अपील
डीएम गाजियाबाद इन्द्र विक्रम सिंह ने बुधवार शाम जनपद वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सौहार्द के साथ दीपावली मनाने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मेरा जनपद वासियों से अनुरोध है कि दीपावली का त्यौहार पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए बिना पटाखों और शोर शराबे के सौहार्द पूर्वक मनाएं।