गाज़ियाबाद: 26 दिन बाद डासना देवी मंदिर पहुंचे यति नरसिंहानंद गिरि, गाजियाबाद पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि 26 दिन बाद डासना देवी मंदिर पहुंचे। यति ने कहा- गाजियाबाद पुलिस ने मुझे उत्तराखंड में एक कमरे में बंद रखा। मेरा फोन छीन लिया। मैं 26 दिन जेल जैसी स्थिति में रहा। 29 अक्टूबर की रात पुलिस ने मुझे उस कमरे से निकाला और यूपी-उत्तराखंड के बॉर्डर पर छोड़ दिया, जिसके बाद रात डेढ़ बजे मैं मंदिर पर पहुंचा हूं।