फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र OP इंटर कॉलेज के पास टैक्टर ट्राली ने बाइक सवार शक्स को मारी टक्कर
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र OP इंटर कॉलेज के पास टैक्टर ट्राली ने बाइक सवार शक्स को टक्कर मारता हुआ मोके से फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार पप्पू सिंह नामक शक्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। बाइक सवार बाजार से अपने घर बघेल कॉलोनी आ रहा था। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदत से घायल शक्स को सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है।