फिरोज़ाबाद: 18 को कांग्रेसी करेंगे लखनऊ विधानसभा का घेराव, उप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजकुमार रावत ने की वार्ता
उप्र कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं आगरा मंडल के प्रभारी राजकुमार रावत (पूर्व विधायक) द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद के घर संसार बाईपास रोड स्थित कार्यालय पर शनिवार दोपहर तीन बजे करीबन एक प्रेस वार्ता की गई। जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी के साथ वे प्रेस से रूबरू हुए। बताया 18 दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा घेराव करेंगे।