फिरोज़ाबाद: गांव जटपुरा में गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी ने दो सगे भाइयों पर ईट से किया हमला
फ़िरोज़ाबाद के थाना टूंडला के गांव जटपुरा का शनिवार की दोपहर करीव दो बजे गाली गलौज को लेकर पड़ोसी नीरज और नैतिक पक्ष में मारपीट हुयी है। आरोप है नीरज ने अपने साथियो के साथ मिलकर ईट मारकर हमला कर दिया। जिससे नैतिक और उसका भाई सोनू घायल हुआ है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है। घायलों को फ़िरोज़ाबाद के सरकारी ट्रामा सेंटर में भर्ती करा दिया है।