जमुई: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर में निकाला गया निमारंग का अखाड़ा, SP, SDO और SDPO सहित अन्य अधिकारी रहे तैनात
Jamui, Jamui | Jul 7, 2025 मुहर्रम की 11वीं तारीख यानि सोमवार की शाम 4:00 बजे से नीमारंग मोहल्ला से शहर में भव्य अखाड़ा जुलूस निकाला गया। बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग परंपरागत हथियार के साथ जुलूस में शामिल हुए। अखाड़ा नीमारंग से शुरू हुई और भछियार, गौशाला रोड़, गिरीश टाकिज रोड, थाना चौक, खैरा मोड़, बोधवन तालाब होते हुए गणतव्य स्थान पर जाकर शांतिपूर्वक तरीके से समाप्त हुई।