गुना नगर: गुना शहर में विद्युत कंपनी जल्द लगाएगी स्मार्ट मीटर, 50 लोगों की टीम घर-घर सर्वे कर रही है
गुना शहर में विद्युत कंपनी द्वारा जल्द स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। 23 अप्रैल को केंट के लूशन का बगीचा में स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सर्वे करने टीम पहुंची। सर्वे टीम में शामिल कपिल महेंद्र पाल ने बताया, 50 लोगों की टीम शहर में सर्वे कर रही है। जल्द स्मार्ट मीटर लगेंगे। महेंद्र पाल ने इस दौरान स्मार्ट मीटर के फायदे गिनाए और पुराने मीटर की कमियां ओर परेशानी बताई।