राजपुर: राजपुर पावर सब-स्टेशन में जल्द लगेगा नया ट्रांसफार्मर, राजपुर विधायक ने ऊर्जा मंत्री से मिलकर दी जानकारी
Rajpur, Buxar | May 23, 2026 बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल से राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला ने मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने विगत दिनों राजपुर पावर सब-स्टेशन के ट्रांसफार्मर में लगी आग से उत्पन्न बिजली संकट की जानकारी मंत्री को दी। विधायक ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है, जिससे आम लोगों को परेशानी है।