बक्सर: डीएम ने जनता दरबार में 19 आवेदनों पर सुनवाई की, अधिकारियों को दिए निर्देश
Buxar, Buxar | May 23, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा आम जनता दरबार का शुक्रवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 3:00 बजे अपराह्न में किया. इस दौरान जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 19 लोगों ने अपनी विभिन्न प्रकार के फरियाद को लेकर डीएम के जनता दरबार में पहुंचे. जहां डीएम ने मुलाकातियों के आवेदनों को बारी-बारी से सुना.