बक्सर: देसी कार्यक्रम के तहत 48 युवकों को मिला प्रशिक्षण, अब खाद और कीटनाशक की दुकान खोल सकेंगे
Buxar, Buxar | May 23, 2025 बीज, खाद, कीटनाशक या दवा का दुकान करने के लिए लाइसेंस की जरूरत होती है. इसका लाइसेंस लेने में युवक-युवतियों को परेशानी नहीं हो इसके लिए मैनेज हैदराबाद और आत्मा के सहयोग से देसी कोर्स की शुरुआत की गयी है. यह कोर्स एक साल का होता है और साप्ताहिक अवकाश के दिन इसके तहत प्रशिक्षण दिया जाता है.बीज और कीटनाशक दुकान खोलने के लिए लाइसेंस होना जरूरी होता है.