गुन्नौर: रजपुरा थाना पुलिस ने मां-बेटों से मारपीट के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
रजपुरा थाना पुलिस ने गांव देऊपुरा में खेत की मेड के विवाद को लेकर मां और उसके बेटों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने गांव देऊपुरा निवासी राजेश और बंटी तथा हरियाणा के जिला पलवल के गांव फुलवाड़ी निवासी निम्मे और करतार को को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया ।