सूरजगढ़: तीसरी बार वीरता पदक से सम्मानित सीआरपीएफ जवान रंजन का अभयपुर में भव्य अभिनंदन
अभयपुर स्टेशन पर गुरुवार पूर्वाह्न 11:10 बजे उस समय उत्सवनुमा माहौल बन गया जब दिल्ली से शौर्य दिवस के मौके पर तीसरी बार वीरता पदक से सम्मानित सीआरपीएफ जवान रंजन कुमार अपने गृह क्षेत्र अभयपुर लौटे. यहां स्थानीय बुद्धिजीवियों ने उनका ढोल बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया. अभयपुर स्टेशन से उनके पैतृक गांव बसौनी तक जुलूस निकाला गया तथा उनका भव्य अभिनंदन हुआ.