मुरैना: पॉलिटेक्निक के पीछे अज्ञात वाहन की टक्कर से शादी में निमंत्रण खाने गई महिला की मौत, डॉक्टर ने किया पीएम
Morena, Morena | Apr 20, 2026 स्टेशन थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक के पीछे शादी समारोह में शामिल होने गई महिला को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसको जिला अस्पताल लाया गया था ।जहां डॉक्टर के द्वारा मृत घोषित कर दिया और आज सोमवार को महिला का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।