हरदोई: शहर कोतवाली के अटल चौराहे के पास शराब के ठेके के सामने मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Oct 23, 2025 कोतवाली शहर क्षेत्र के अटल चौराहे के पास शराब के ठेके के सामने कुछ युवकों में शराब को लेकर जमकर मारपीट हुई। इसका वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि एक युवक ठेके से शराब पीकर बाहर निकला और उसका किसी बात को लेकर ऑटो चालक से विवाद हो गया, ऑटो चालक व उसके साथियों ने युवक को पीट दिया।