नौतन: गहीरी में मारपीट की घटना, आधा दर्जन लोग जख्मी, पुलिस ने मामला दर्ज किया
शुक्रवार के दोपहर 2:00 बजे पुलिस ने बताया की नौतन थाना क्षेत्र के गहीरी में अवस्थित भारतीय इंटर कालेज में विगत चार नवंबर को कालेज कर्मियों द्वारा बकाये वेतन की मांग को लेकर पूर्व प्राचार्य व अन्य के द्वारा मारपीट कर कर्मियों को घायल करने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।