जिला परिषद के 12 वार्डों के परिणाम घोषित, कांग्रेस 8 और भाजपा 4 सीटों पर जीती
कांग्रेस ने बनाई बढ़त, भाजपा को चार वार्डों में मिली जीत
झुंझुनूं। जिला परिषद सदस्य चुनाव के परिणाम सामने आने लगे हैं। अब तक घोषित 12 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। कांग्रेस के 8 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा के 4 प्रत्याशी विजयी रहे हैं।
घोषित परिणामों के अनुसार वार्ड नंबर 1 से कांग्रेस की समीरा, वार्ड 2 से डॉ. भगवती वर्मा और वार्ड 3 से डॉ. निकिता जानू ने जीत दर्ज की है। वहीं वार्ड 4 से भाजपा की विमल कंवर और वार्ड 5 से हर्षिनी कुलहरि विजयी रही हैं।
इसी तरह वार्ड 6 से कांग्रेस की सुशीला सीगड़ा, वार्ड 7 से जगदीश, वार्ड 8 से कविता और वार्ड 9 से श्रवण सिंह ने जीत हासिल की है।
अन्य घोषित परिणामों में वार्ड 34 से भाजपा के सुरेंद्र कुमार, वार्ड 35 से कांग्रेस के सुंदर और वार्ड 39 से भाजपा की नेहा पूनिया विजयी रही हैं।
इस तरह अब तक घोषित परिणामों में कांग्रेस 8 और भाजपा 4 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी हैं। जिला परिषद के शेष वार्डों के परिणाम आने बाकी हैं।