किशनगंज: चकला पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने शत-प्रतिशत मतदान का लिया संकल्प
बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को 1 बजे किशनगंज प्रखंड के चकला पंचायत में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया तथा आगामी चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का संकल्प दिलाया गया। लोगों से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।