सतबरवा: बोहिता में बारात से पहले विषाक्त बुंदिया खाने से 150 बीमार, तीन प्रखंड की मेडिकल टीम इलाज में जुटी
सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के बोहिता गांव में विषाक्त बुंदिया खाने से 150 लोग बीमार पड़ गए हैं। कुछ लोगों को इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है जबकि अधिकतर लोगों का इलाज गांव स्तर पर सरकारी स्कूल में अस्थायी कैंप में किया जा रहा है। पांकी, मनातू, तरहसी, लेस्लीगंज एवं सतबरवा स्वास्थ्य विभाग की टीम इलाज में जुटी हुई है।