ब्यावर: ब्यावर में 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' के तहत छापेमारी, 25 किलो सड़ा सामान किया गया नष्ट
Beawar, Ajmer | Sep 10, 2026 ब्यावर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की 'शुद्ध आहार मिलावट पर वार' योजना के तहत खाद्य सुरक्षा दल ने जिले में अभियान चलाया।टीम ने अन्नपूर्णा रसोई, अमृतकौर अस्पताल, श्री सीमेंट कैंटीन और कान्हा सुपर मार्ट का अचानक निरीक्षण किया। सूखे मेवे, घी, तेल, आटा सहित कई सैंपल लिए गए।