अशोक नगर: अशोकनगर में शांति भंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई, कलेक्टर ने दिए बांड ओवर व सिविल जेल भेजने के निर्देश
अशोकनगर में कलेक्टर साकेत मालवीय ने गुरुवार को दोपहर 3 बजे राजस्व अधिकारियों को कानून व्यवस्था पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ बांड ओवर और जरूरत पड़ने पर सिविल जेल की कार्रवाई की जाए। बैठक में लंबित राजस्व प्रकरणों, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और आरसीएमएस मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश भी दिए गए।