गिरिडीह: न्यू पुलिस लाइन ग्राउंड में एक्साईज सिपाही दौड़ में शामिल पांच अभ्यर्थी हुए अचेत,सभी को इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
न्यू पुलिस लाइन ग्राउंड में एक्साईज सिपाही दौड़ में शामिल पांच अभ्यर्थी रविवार को अचेत हो गए। जिसके बाद सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। यहां गंभीर स्थिति को देखते हुए अभ्यर्थी वीरेंद्र कुमार और मुकेश कुमार को धनबाद रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य तीन अभ्यर्थी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दौड़ में 1 घंटे में 10 किलोमीटर की दौड़ लगानी है।