गिरिडीह: गांडेय मुख्यालय में भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का किया गया पुतला दहन
गांडेय मुख्यालय में भाजपा की ओर से शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। शुक्रवार को रांची में आयोजित युवा आक्रोश रैली में आंसु गैस एंव लाठीचार्ज के खिलाफ भाजपाइयों ने शनिवार को गांडेय में प्रतिवाद मार्च निकालकर शान्तिपूर्ण तरीके से गांडेय थाना के पास सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर विरोध जताया।