गिरिडीह: पुलिस ने बगोदर क्षेत्र से चार अपराधियों को किया गिरफ्तार, एसपी दीपक शर्मा ने पपरवाटांड में प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी
गिरिडीह पुलिस ने बगोदर क्षेत्र से चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। रविवार को एसपी दीपक शर्मा ने पपरवाटांड में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले की जानकारी दी।इस बाबत एसपी ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र से दो बाइक पर सवार होकर चार अपराधी अवैध हथियार खरीदारी कर बगोदर की ओर जा रहे हैं।