पिंड्रा: वाराणसी में यूपी के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने अखिलेश यादव को कंस का अनुयायी बताया, जमकर किया तंज
वाराणसी में उत्तर प्रदेश के मंत्री रविंद्र जायसवाल ने मंगेश यादव के एनकाउंटर पर सवाल खड़े किए जाने को लेकर अखिलेश यादव पर जमकर तंज किया। अखिलेश यादव को मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कंस का अनुयायी बताया, तो वही यूपी के यादव समाज को कृष्ण का अनुयायी बताया है। उन्होंने एनकाउंटर पर सवाल खड़ा करने वालो को मूर्ख और जाहिल करार दिया है।