मंझनपुर: टेंवा में पुश्तैनी जमीन के बंटवारे पर विवाद, राजस्व विभाग की पैमाइश से असंतुष्ट पीड़ित ने एसडीएम से लगाई गुहार
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के टेंवा में राम वन गमन मार्ग पर स्थित पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद गहरा गया है। जमीन की पैमाइश और हिस्से के निर्धारण से असंतुष्ट छेदीलाल पुत्र तेजबली ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मंगलवार को लगभग 2 बजे एसडीएम मंझनपुर से दोबारा निष्पक्ष पैमाइश कराने की मांग की है।