कोतमा: नेशनल लोक अदालत के प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Kotma, Anuppur | May 8, 2026 प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश माया विश्व लाल ने शुक्रवार 4:00 बजे जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर से 9 मई को आयोजित होने वाले लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए प्रचार रात को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रचार रथ जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को नेशनल लोक अदालत के लाभों और त्वरित निराकरण प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करेगा।