गाज़ियाबाद: थाना नंदग्राम पुलिस ने मंदिरों के दानपात्र से रुपये चोरी करने वाले 4 शातिर चोरों को किया गिरफ्तार
थाना नंदग्राम पुलिस टीम ने मंदिरों के दानपात्र से रुपए चोरी करने वाले पीयूष, बॉबी शर्मा, सनी चौधरी और अमन खान नाम के 4 शातिर अभियुक्तों को बुधवाद दोपहर करीब 3 बजे घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे, सर्विलांस व लोकल इनपुट की मदद से हनुमान चौक के पास से गिरफ्तार किया।