गाज़ियाबाद: मोदीनगर थाना क्षेत्र में ड्यूटी से लौट रही लड़की के साथ हुई छेड़छाड़, पब्लिक ने मनचले को पुलिस के हवाले किया
गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में बीते मंगलवार देर रात करीब साढ़े 10 बजे ड्यूटी के घर लौट रही एक लड़की के साथ मनचले ने छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया। मौके पर लड़की का शोर सुनकर पहुंचे आस पास के लोगों ने मनचले को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले पर घटना के दौरान मौजूद हिंदू युवा वहिनी से जुड़े नीरज शर्मा ने पूरी जानकारी दी।