गाज़ियाबाद: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में फरार 1 अभियुक्त को लोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना लोनी पुलिस टीम ने बुधवार दोपहर करीब साढ़े 3 बजे नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर उसे भगा ले जाने व दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे मोहित उर्फ रोहित उर्फ प्रशांत नाम के 1 शातिर अभियुक्त को सीसीटीवी फुटेज, लोकल व मैनुअल ईनपुट के आधार पर लोनी रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया।