गाज़ियाबाद: लोनी थाना पुलिस ने वाहन चोरी के अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुई चोरी की मोटरसाइकिल और फर्जी नंबर प्लेट
थाना लोनी पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब 4 बजे वाहन चोरी करने वाले निखिल नाम के 1 शातिर अभियुक्त को चेकिंग के दौरान चौकी लोनी तिराहा से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से दिल्ली से चोरी की मोटरसाइकिल व फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है।