गाज़ियाबाद: कोतवाली नगर पुलिस ने लव जिहाद की शिकार युवती के आत्महत्या मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने बुधवार शाम करीब 4 बजे लव जिहाद की शिकार युवती के आत्महत्या मामले के सनसनीखेज खुलासा करते हुए फराज नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने बताया कि लव जिहाद का शिकार हुई युवती ने बीते 11 दिसंबर को खुद को आग लगा कर आत्महत्या कर ली थी। अब पुलिस की जांच में कई बड़े राज खुलकर सामने आए हैं।