गाज़ियाबाद: थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में दंपति ने की आत्महत्या, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की
थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में मंगलवार बुधवार की देर रात पति-पत्नी ने फांसी पर लटक कर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी बुधवार सुबह करीब 11 बजे पड़ोसियों को हुई। जान देने से पहले दोनों ने सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें कर्ज को जान देने का कारण बताया गया है। दंपति का एक 12 साल का बच्चा भी है। जो मंदबुद्धि है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।