महोबा: तहसील में स्मार्टफोन योजना को लेकर शिकायत, ब्रह्मचारी महाविद्यालय की पात्र छात्राओं को मोबाइल दिलाने की मांग की गई
Mahoba, Mahoba | Sep 19, 2026 खन्ना निवासी अंबिका प्रसाद ने प्रार्थना पत्र देकर स्नातक पास छात्राओं को स्मार्टफोन नहीं मिलने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी कीर्ति देवी ने पिछले वर्ष बीए पास किया और वर्तमान में एमए कर रही है। शिकायतकर्ता के अनुसार उपमुख्यमंत्री स्मार्टफोन योजना के तहत ब्रह्मचारी महाविद्यालय की किसी पात्र छात्रा को अभी तक स्मार्टफोन नहीं मिला है।