☑️हमारा प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है - विधायक मानपुर
☑️सभी के सहयोग से देश विकसित भारत का लक्ष्य पूरा करेगा - विधायक मानपुर
☑️देश व प्रदेश के विकास मे सभी का योगदान आवश्यक - विधायक बांधवगढ़
☑️हर्षोल्लास एवं गरिमामय समारोह के साथ मनाया गया मप्र स्थापना दिवस
☑️स्थापना दिवस समारोह में राज्य स्तरीय किसान क्विज के विजेताओ, मेधावी छात्रों व उत्कृष्ट खिलाड़ियों का हुआ सम्मान
☑️मप्र का 71वां स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम रानी दुर्गावती सामुदायिक भवन मेें आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह ने कहा कि हमारा प्रदेश विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। सभी के सहयोग से ही प्रदेश उन्नति के शिखर पर आगें बढ़ेगा और हम विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा कर सकेगे। उन्होंने जिले के निवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एक नवंबर 1956 से मप्र की यात्रा शुरू हुई तभी से हमारा प्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। प्रदेश में चारों तरफ सडको का जाल बिछाया गया है जिससे आवागमन मे सुगमता हुई है। प्रधानमंत्री ग्राम सडक योजना के माध्यम से गांव मुख्य मार्ग से जुड़ गये है, इसके साथ ही प्रदेश में अधोसंरचना विकास व स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। एम्स जैसे बडे मेडिकल संस्थान खुले है तथा मेडिकल कालेजो की सौगात भी मिली है। उन्होने कहा कि शहडोल का मेडिकल कॉलेज कोरोना काल में वरदान साबित हुआ ।
☑️ विधायक मानपुर ने कहा कि प्रदेश को उन्नतिशील बनाने के साथ ही हमें अपने उमरिया जिले को भी सुंदर और विकसित जिला बनानें का संकल्प लेना है। विकास के लिए प्रशासन जनप्रतिनिधियो और आम नागरिकों को समवेत होकर कार्य करना होगा। उन्होने कहा कि मानपुर के आईटीआई में नर्सिग ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर महानगरो में रोजगार पा सकेेगें ।
@CMMadhyaPradesh
@DrMohanYadav51 #मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस #MPFoundationDay #CMMadhyaPradesh
#उमरिया