बक्सर: 2045 में कैसा हो बक्सर शहर, मास्टर प्लान 2 पर मंथन, डीएम ने दिए व्यावहारिक सुझाव शामिल करने के निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 9, 2026 शहर के सुनियोजित विकास को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में बक्सर आयोजना क्षेत्र से संबंधित अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता साहिला ने की। इसमें नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार द्वारा चयनित एजेंसी स्टेसालिट सिस्टम्स लिमिटेड के पांचवें चरण के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हुई।