ग्यारसपुर: ग्यारसपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, किराना दुकान से रवा का नमूना लिया गया
ग्यारसपुर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर अंशुल गुप्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग लगातार दुकानों का निरीक्षण कर रहा है। इसी क्रम में ग्यारसपुर तहसील के मनोरा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 12 बजे स्थित सुनील किराना दुकान पर खाद्य सुरक्षा टीम ने जांच कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान दुकान से रवा का नमूना लिया।