शाहजहांपुर: क्षेत्राधिकारी नगर ने थाना कोतवाली का त्रैमासिक निरीक्षण किया, पुलिस कार्यप्रणाली एवं व्यवस्थाओं का गहन मूल्यांकन
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली शाहजहाँपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, सीसीटीवी कक्ष, हवालात, मालखाना,थाना मैस, आगन्तुक रजिस्टर, कम्प्यूटर कक्ष, महिला सहायता डेस्क आदि महत्वपूर्ण बिंदुओं का विस्तृत निरीक्षण किया गया।