शाहजहांपुर: किसानों की शिकायत पर विधायक हुए सक्रिय, 5009 गन्ना वैरायटी का रुका तौल शुरू
शाहजहांपुर। रौजा चीनी मिल क्षेत्र में 5009 गन्ना वैरायटी का तौल कई दिनों से बंद होने पर किसान परेशान हो गए थे। समस्या बढ़ने पर शुक्रवार को ददरौल विधायक अरविंद सिंह खुद अचानक चीनी मिल पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद जिला गन्ना अधिकारी तथा विभागीय कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए तुरंत तौल शुरू कराने के निर्देश दिए।