शाहजहांपुर: महापौर अर्चना वर्मा ने सीएम योगी से की मुलाकात, शहर के अधूरे विकास कार्यों को रफ्तार देने की रखी मांग
शाहजहांपुर।नगर की जरूरतों, अधूरे विकास कार्यों और बढ़ती चुनौतियों को लेकर महापौर अर्चना वर्मा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से महत्वपूर्ण शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात में महापौर ने शहर की सफाई व्यवस्था, जलनिकासी की दिक्कतों, ट्रैफिक सुधार, अवरुद्ध परियोजनाओं और नगर निगम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा।