मौजमाबाद: आरसीए की एडहॉक कमेटी ने ज्योति नगर थाने में पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ दी शिकायत, जयदीप बिहानी ने दी जानकारी
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत की मुश्किलें बढ़ सकती है। दरअसल, आरसीए की एडहॉक कमेटी के पदाधिकारी गुरुवार को ज्योति नगर थाने पहुंचे. यहाँ पर उन्होंने आरसीए के खिलाफ शिकायत दी है. यह शिकायत पुराने टेंडरों में भ्रष्टाचार को लेकर दी गई है. संयोजक जयदीप बिहानी सहित अन्य पदाधिकारी इस दौरान मौजूद रहे.