मौजमाबाद: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोजमाबाद के ग्राम गाडोता में एसडीआरएफ मुख्यालय में किया पौधारोपण
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को दूदू के मौजमाबाद स्थित ग्राम गाडोता के एस.डी.आर.एफ. कैम्पस में पीपल का पौधा लगाकर कार्यक्रम का विधिवत् शुभारम्भ किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरी एवं ग्रामीण जन ने बढ चढ़कर हिस्सा लेते हुए पौधारोपण किया। प्रदेशभर में अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रमों के दौरान कुल दो करोड़ से अधिक पौधारोपण किया गया।