मौजमाबाद: जल महल स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परशुराम द्वारा में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
राजधानी जयपुर के आमेर जल महल स्तिथ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परशुराम द्वारा में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कुमार मीणा ने बताया कि शिक्षक संघ (सियाराम ) प्रदेश भर में हरित क्रांति अभियान व हरित पखवाड़ा मना रहा है। इसी के अन्तर्गत मंगलवार को शहर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया।