जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में जिले में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर राजस्व, पुलिस एवं खनिज के अधिकारियों के द्वारा समन्वय बनाकर संयुक्त कार्रवाई किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण और रोकथाम हेतु और अधिक सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए।