भभुआ: कझार युवती के साथ डायल 112 सोनहन थाने की पुलिस द्वारा मार-पीट करने का आरोप, परिजनों ने SP से की मांग
Bhabua, Kaimur | Jun 15, 2025 कझार गांव में बीते शनिवार की शाम जमीन विवाद में पहुंची डायल 112 सोनहन थाने की पुलिस द्वारा एक युवती के साथ मार-पीट किए जाने का घायल युवती के परिजनों द्वारा आरोप लगाया गया है। घायल युवती का सदर में इलाज जारी है। मामले को लेकर भभुआ जीप सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने घटना की निंदा की एवं कैमूर एसपी से कार्रवाई की मांग की है।