वाराणसी पहुंचे CM योगी, राष्ट्रीय पोषण माह का करेंगे शुभारंभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। पुलिस लाइन हेलीपैड से सीएम सड़क मार्ग से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर के लिए रवाना हुए, जहां वे राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में 1100 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के साथ केंद्रीय व प्रदेश सरकार के मंत्री, अधिकारी और विभिन्न राज्यों से आई आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां शामिल होंगी।
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर और काशी कोतवाल बाबा कालभैरव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। सीएम के दौरे को लेकर वाराणसी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है।
#CMYogi #YogiAdityanath #Varanasi #Kashi #NationalNutritionMonth #PoshanMaah #RashtriyaPoshanMaah #Anganwadi #KashiVishwanath #BabaVishwanath #KalBhairav #RudrakshConventionCentre #UPNews #VaranasiNews #LiveVNS