बनकटवा: इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बड़ी कार्रवाई, लगभग 11 लाख भारतीय और नेपाली करेंसी के साथ दो लोगों को किया गया गिरफ्तार
मोतिहारी से बड़ी खबर है, जहां इंडो-नेपाल बॉर्डर पर अवैध करेंसी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए एसएसबी और जितना थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने करीब 11 लाख रुपये की नेपाली और भारतीय मुद्रा जब्त की है।